Amit Kumar   (मतवाला-जी)
86 Followers · 32 Following

read more
Joined 5 January 2018


read more
Joined 5 January 2018
19 JAN 2022 AT 20:27

I am not weak,
I just cry When I hurt..!!!

-


26 DEC 2021 AT 11:51

हमारी ज़िंदगी का आखिरी पल बड़ा सुहाना होगा,
जो रूठे हैं हमसे, उन्हें भी हमारे पास आना होगा,
देखना हमारी ज़िंदगी का आखिरी पल बड़ा सुहाना होगा।

जिन्हें हमारी ज़िंदगी से कुछ खोना-पाना नहीं था,
जिन्हें हमारी खुशी गम से कोई लेना-देना नहीं था,
उनके पास भी आज रोने का एक बहाना होगा,
देखना हमारी ज़िंदगी का आखिरी पल बड़ा सुहाना होगा।

मंजिल की आखिरी सफर में खुद नही चल पाएंगे हम ,
खुश होकर या दुःखी मन से, अपनो के ही कंधे पर ठिकाना होगा,
उस दृश्य की सुंदरता का अच्छा सा पैमाना होगा,
मत रो , न हो उदास , अब चल पड़े सफर तो
जाना होगा,
देखना हमारी ज़िंदगी का आखिरी पल बड़ा सुहाना होगा।

बहुत बातें होगी हमारे दरम्यान जो अधूरी रह जायेगी,
कुछ माफी होगी जिसे मांगने में देर हो जायेगी,
हमारी हर एक गलती का यही आखिरी जुर्माना होगा,
देखना हमारी ज़िंदगी का आखिरी पल बड़ा सुहाना होगा।

-


24 DEC 2021 AT 9:23

जब वक़्त अपने पक्ष में न हो,
कोई सुनता नहीं है, जो भी आता है
बस सुना जाता है।

-


16 DEC 2021 AT 18:39

इस दुनिया में जरूरी नहीं कि हर कोई सबके वक़्त को समझ पाए, असल में हार क्या होती है ये आप तब समझ पाओगे जब स्वयं की महत्वकांक्षाओं को टूटता देखोगे...!!!

-


12 SEP 2021 AT 10:49

हमारे बुरे वक्त का सफर अभी और लम्बा चलेगा,
जिसको जाना है , जा सकते हो।

-


1 AUG 2021 AT 21:21

कई लोगो के स्टेटस देखे , आज मित्रता दिवस है और दिल से बताएं तो हमे ज़रा भी उत्सुकता नहीं है इस बात का !! दरअसल होता कुछ ऐसा है कि समय दर समय दोस्त बदलते रहते हैं, कुछ पिछली कक्षाओं में पीछे छूट गए , कुछ ने स्वयं ही सम्पर्क तोड़ लिया और कुछ हमारे हालात को देखकर खुद ही राह बदल लिया । आज हमारा कोई मित्र नहीं है और सच्ची में हमें इसकी कोई इल्म भी नहीं है क्योंकि अतीत वाली मित्रता अब अहंकार के जलाशय में तैर रही है...!!!

वास्तविकता यही है कि वक़्त इंसान को असफल और सफल बनाता है और दुनिया इस बात का गवाह है कि असफल इंसान का कोई मित्र होता ही नही......!!!!!!!

-


22 JUL 2021 AT 12:29

दुनिया वालों सब अपने अपने लहजे संभाल लो,
अब हम बोलते नहीं सिर्फ जहर उगलते हैं।

-


21 JUN 2021 AT 22:09

देखना एक दिन हम भी इतने पैसे कमा लेंगे
कि
सब कुछ हमारे पास होगा......
दोस्ती, प्यार, इज्जत, रिश्ते सब कुछ बिकता है यहाँ
और हम सब कुछ खरीद लेंगे।

-


14 JUN 2021 AT 12:16

कौन हैं हम..?
हमें खुद नहीं पता
हां सच में,
कौन हैं हम
हर तरफ शोर से घिरे हैं,
पर मौन हैं हम,
भीतर से टूटे हैं,
पर रोते नहीं हैं हम,
ज़िन्दगी से हारे हैं,
फिर भी मरते नहीं हैं हम,
कौन हैं हम..?
हमें तो कभी-कभी लगता है,
पूर्णतः अस्त हैं हम
फिर क्यों लोग देखकर,
बोलते हैं मस्त हैं हम,
पर हमें नहीं पता,
कौन हैं हम..?

-


4 JUN 2021 AT 14:11

हर मनुष्य के ज़िंदगी में कभी न कभी एक वक़्त आता है जब वो बिल्कुल हार चुका होता है इतना कि वह प्रेम तो नहीं लेकिन चाहता है कि कोई तो हो जो उसको समझ सके, उसके दुःख को अनुभव कर सके और पीठ थपथपा कर बोले "मैं साथ हूँ " सब ठीक हो जाएगा....!!
ये वक़्त की चोट सब खत्म हो जाएगा और अच्छा वक्त आएगा....!! हम हर पल साथ हैं और हमेशा साथ रहेंगे....!!!!!

-


Fetching Amit Kumar Quotes