Yaar Banjara   (यार बंजारा)
610 Followers · 119 Following

read more
Joined 26 September 2017


read more
Joined 26 September 2017
31 JUL 2023 AT 21:41

तुम्हारे गले लगकर जाना
तुम्हारी देह ओढ़कर
गुजारी जा सकती हैं
संसार की
सबसे भयानक सर्द रातें...

-


15 APR 2023 AT 22:25

ज़िन्दगी की डोर खींची
और इतनी जोर खींची
छलछला आया लहू
उंगलियों के पोर से
हर ओर से...

(अनुशीर्षक में पढ़ें )

-


25 MAR 2023 AT 13:57

मेरी लाश से लिपटकर यूं बिलख के रोने वाले
मेरे सीने में जो दिल है कहीं फिर धड़क ना जाए

-


20 MAR 2023 AT 21:51

मैं
चीखना चाह रहा हूँ
इतना कि गला छिल जाए
फट जाए कलेजा
और
उसके लोथड़े खून के साथ
निकले मुंह से

-


5 MAR 2023 AT 22:17

कोई रह-गुज़र रहा नहीं कोई हमसफ़र नहीं रहा
अब रात की तन्हाइयों से कोई डर नहीं रहा

-


4 MAR 2023 AT 23:58

तुम मेरी सबसे अच्छी दोस्त रही
और मैं तुम्हारा सबसे बुरा प्रेमी...

(अनुशीर्षक में पढ़ें )

-


26 FEB 2023 AT 22:36

मैं सदैव रहा एक औसत दर्जे का छात्र
प्रेम सीखने की तमाम कोशिशें करता मैं
निष्फल रहा अधिकांश प्रयासों में
वैचारिक दुर्बलताओं से घिरा
मेरा संवेदनशील मन
संसार की प्रवंचनाएं झेल नहीं सका

न्यूटन का तीसरा नियम
मिथ्या रहा मेरे सम्बन्ध में
संसार को लुटाया अथाह असीम प्रेम
खुद के लिए प्रेम की आकांक्षा लिए मैं
देखता रहा राह कि कोई किसी डगर आता होगा
किन्तु...
मेरे हिस्से में प्रेम नहीं आया तो नहीं आया

-


19 FEB 2023 AT 15:55

नमस्तेस्तु चन्द्रशेखर वृषकेतु महेश्वरः
कालभैरव सदा वन्दे, वन्दे च विश्वेश्वरः
वन्दे वीरभद्रे च नीलकण्ठे उमापति
नंदीश्वरो आदियोगी वन्दे शम्भू जगतपति
महादेवाय भीमनाथाय महाघोराय नमो नमः
महाभैरव उग्रभैरव बटुकभैरव नमो नमः

-रुद्र

-


15 FEB 2023 AT 21:03

नमस्तेस्तु महामाया कालिके भुवनेश्वरी
महाशक्ति जगतजननी शाम्भवी मुक्तेश्वरी
नमस्ते शुभ्रवस्त्रा च नीरजा कमलेश्वरी
कात्यायनी जगदम्बा छिन्नमस्ता सुरेश्वरी
जयति अम्बा भद्रकाली सर्वसिद्धि प्रदायनी
ध्यायेतु दक्षिणे काली महाकाली नमोस्तुते ॥

-


7 FEB 2023 AT 22:55

जहाँ पर प्यार मतलब प्यार ही था
मैं उस गुजरी सदी का आखिरी हूँ 🌻

-


Fetching Yaar Banjara Quotes