Aabha Deshpande   (©abha_nanda)
218 Followers · 77 Following

read more
Joined 6 January 2018


read more
Joined 6 January 2018
15 JAN 2023 AT 7:40

Jazbaat_e_nanda
सभी को
मकरसंक्रांति की
ढेरों
शुभकामनायें
💐🙏

-


7 DEC 2022 AT 8:19

Jazbaat_e_nanda
मेरी नज़र में... ✍️
हमारी अपनी बात सही है या गलत, ये जानने के लिये एक बार उसे एक दृष्टा की तरह देखें, फैसला लेने में आसानी हो जायेगी. आभा"नंदा" ©

-


9 NOV 2022 AT 18:04

Jazbaat_e_nanda
मेरी नज़र में....✍️
प्यार किसी भी रूप में हो, परंतु सच ये है कि, प्यार देना, प्यार पाना और मिले हुए प्यार की क़दर करना, ये भी एक हुनर है जो हर किसी में नहीं होता, जिसके कारण अक्सर लोग सच्चे प्यार से वंचित रह जाते हैं।©आभा"नंदा"

-


3 NOV 2022 AT 11:03


Jazbaat_e_nanda
फ़िक्र को प्यार समझ बैठा नादान!
और हमें यार समझ बैठा नादान!

दिल ए बीमार का हाल जो पूछा हमने!
हमें दिलदार समझ बैठा नादान!
©आभा"नंदा"

-


24 OCT 2022 AT 9:26

Jazbaat_e_nanda
सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
🌹🌹🌹🌹🌹

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी
दीपावली पर एक दीप
अपने घर की छत पर
तीनों सेनाओं के उन जवानों के नाम
जो अपने घरों से दूर हैं हमारी रक्षा हेतु
सैकड़ों सलाम उनके नाम🇮🇳🇮🇳🇮🇳

मैं रखती हूँ हर वर्ष, और आप ???
©आभा"नंदा"
🌹Happy Diwali🌹

-


22 OCT 2022 AT 18:13

आज एक restaurant में lunch करने गये, तो वहाँ ये और इस जैसे और भी कई funny quote लिखे हुए थे, जिन्हें पढ़कर बरबस ही हमारे चेहरे पर मुस्कान आ गयी😊😊😊
किसी को अन्न प्रदान करने के साथ ही उसको प्रसन्नता प्रदान करना...
आजकल की भागदौड़ वाली ज़िंदगी में किसी को क्षणिक राहत देना किसी पुण्य से कम नहीं..
I love that creativity ❤️©आभा"नंदा"

-


20 OCT 2022 AT 6:56

Jazbaat_e_nanda
मेरी नज़र में....✍️
ज़िंदगी का सबसे अहम् सबक:-
भरोसा सब पे जताओ...
लेकिन भरोसा किसी पर भी मत करो...
पर यदि कोई आप पर भरोसा करता है तो भरसक उसके भरोसे को तोड़़ो भी मत।
क्योंकि एक बार भरोसा टूट जाये तो इंसान का भरोसे पर से ही भरोसा उठ जाता है।©आभा"नंदा"

-


19 OCT 2022 AT 10:40

Jazbaat_e_nanda
जो देखते हैं,
वो जानते नहीं!!!

जो जानते हैं,
वो पहचानते नहीं!!!

जो पहचानते हैं,
वो समझते नहीं!!!

जो समझते हैं,
वो मिलते नहीं!!!

और जो मिलते हैं,
वो मानते नहीं!!!
©आभा"नंदा"

-


12 OCT 2022 AT 6:04

Jazbaat_e_nanda
मेरी नज़र में....✍️
कहने को तो "हाँ " या "ना " सिर्फ एक छोटा सा शब्द है पर उससे जुड़ी हुई उम्मीदें या नाउम्मीदें कहने और सुनने वालों के लिए व्यापक अर्थ रखती हैं।
जहाँ किसी की "हाँ " पर दिल में खुशी का उफान उठ सकता है, वहीं किसी की "ना " पर ग़म का तूफान भी। ये एक छोटा सा शब्द सामने वाले की ज़िंदगी बदलने की ताकत रखता है।
अजीब बात तो ये है, कभी-कभी परिस्थितियां इसके विपरीत भी होती हैं, जब "हाँ " की जगह "ना " सुनना भी सही लगता है। अमूमन ये इस बात पर निर्भर करता है कि सामने वाले के हक् में क्या है?
खैर! ये सब तो अपनी-अपनी मांग पर निर्भर करता है। परंतु फिर भी कभी मजबूरीवश और कभी-कभी किसी की भलाई के लिये भी इनमें से किसी एक का चुनाव करना पड़ सकता है।
ये पूर्णत: उस समय की वर्तमान परिस्थियों पर निर्भर करता है।©आभा"नंदा"

-


7 OCT 2022 AT 10:00

Jazbaat_e_nanda
मेरी नज़र में....✍️
आपका अहम् (विशिष्ट) होना आपकी वाणी और आपके कार्यकलापों से सिद्ध होता है, ना कि आपके अहं (अहंकार) से।
यदि आप अपने पद और कार्य को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं, तो उसे बार-बार दूसरों के सामने सिद्ध करने की आवश्यकता ही नहीं।
लोगों की नज़र में आपका अहम् होना ही आपके खास होने की निशानी है। आपकी सराहना आपके व्यक्तित्व और कृतित्व की मोहताज है ना कि आपके कहकर बताने की।
याद रखिये हमारा अहम् होना हमारी विशिष्टता है, हममें अहं होना नहीं।©आभा"नंदा"

-


Fetching Aabha Deshpande Quotes