आकिब जावेद   (@akibjaved_writes)
119 Followers · 15 Following

read more
Joined 16 August 2017


read more
Joined 16 August 2017
16 JAN 2023 AT 18:23

गरीब चाहता है रब,
भरा रहे ये पेट भी।

غریب چاہتا ہے رب،
بھرا رہے یہ پیٹ بھی۔

عاقب جاوید@आकिब जावेद

-


1 JAN 2023 AT 11:02


नया साल सबको मुबारक,
मिरा हाल मुझको मुबारक।

मुहब्बत - मुहब्बत - मुहब्बत,
यही लफ़्ज़ लड़कों मुबारक।

समारोह आयोजित होंगे,
नई भीड़ सड़कों मुबारक।

चुनावी समर चल रही है,
नई चाल तुझको मुबारक।

है कांटो से यारी हमारी,
मगर फूल तुझको मुबारक।

आकिब जावेद

-


23 DEC 2022 AT 12:32

आदमी - आदमी  से जुदा देखा,
ज़िंदगी का  ये  फ़लसफ़ा देखा।

-


25 NOV 2022 AT 18:16


ईमान बेचूं ये मुझे मंजूर नहीं,
खुद्दारी की मेरी गरीबी अच्छी है।

ایمان بیچو یہ مجھے منظور نہیں،
خودداری کی میری غریبی اچھی ہے۔

✍️आकिब जावेद@عاقب جاوید

-


10 NOV 2022 AT 16:48

अमावस्या सा अँधकार,
उर में है व्याप्त,
पूर्णिमा सी चांदनी,
जीवन में
खुशियां ले के आई।

-आकिब जावेद

-


9 NOV 2022 AT 18:16

# اردو #उर्दू

हम भी हैं उर्दू ज़बाँ वाले,
मोहब्बत तहज़ीब के पाले

ہم بھی ہیں اردو زبان والے,
محبت تہذیب کے پالے .

عاقب جاوید©आकिब जावेद

-


8 NOV 2022 AT 17:16


बचपन में
पापा ने कहा
मैं पहाड़ हिला सकती हूँ।
और मैंने पहाड़ सी
तमाम मुश्किलों को हिला दिया।

-आकिब जावेद

-


6 JUN 2022 AT 23:34


यारों हिंदू बनो न मुसलमान बनो तुम।
ऐसे जियो हिंदुस्तान की शान बनो तुम।
हर धर्म की पहचान है तुमसे यहाँ यारों,
अच्छा तो यही है नेक इंसान बनो तुम।

✍️आकिब जावेद

-


21 MAY 2022 AT 20:29

टपरी में बैठ के चलो पिये फिर चाय।
चाय के सिवा हमकों भी कुछ न भाय।
सारे दर्द भूल के यूँ आ जाओ मेरे पास,
दो कप प्याली चाय की बोलो क्या राय?

-आकिब जावेद

-


21 MAY 2022 AT 12:12



धीमी - धीमी आंच में पकती है जब चाय☕,
नेह भी हो जाए तृप्त अंतर्मन बोले हाय!
साथी - संगती साथ में बैठें लगाए चौपाल,
सुख - दुःख बाँटे साथ में हो बिस्कुट चाय☕।

-आकिब जावेद

-


Fetching आकिब जावेद Quotes