सोई हुई है दुनिया कुछ इस कदर,
यह घर रहकर जान लिया।
भूल गए थे सब,
भगवान सब जगह होते हैं,
पर भगवान के दूत कहे जाने वालों ने
मंदिर ना जाने वालों को नास्थिक बना दिया,
और मंदिर में दान ना मिलने को अपना नुकसान बता दिया।
अरे अब तो जाग जाओ सभी,
भगवान को मंदिर में नहीं दिल में जगाओ सभी।
चलो मिलकर दुनिया को जागते हैं।
घर पर रह कर कुछ सोए लोगों को जागते हैं।
चलो आज कुछ और सोए लोगों को जागते हैं।।
-