18 JUL 2018 AT 1:06

कोशिश ना छोड़ देना कि अभी शोर होना बाकी है।
इन आँसुओं से इक नयी तकदीर लिखना बाकी है।
जो जल रहे है तुमसे उन पर मुस्कुराना बाकी है।
बीते हुए को भूलकर शुरुआत करना बाकी है।
जो हिम्मत ना हार सको तो कठोर होना बाकी है।
टूटे हुए सपनो को यूँ जोड़ना अभी बाकी है।
डूब कर यूँ सिमट गए तो क्या,
किनारे पर आना अभी बाकी है।
गहराईयों को नापकर मुकाम तक जाना अभी बाकी है।
वो सारी खुशियाँ हासिल करना अभी बाकी है।
लोगों की इस भीड़ में एक पहचान बनाना,
अभी बाकी है।।

- साक्षी