PravasiOfficial AmitabhJha   (Insta/FB PravasiOfficial)
21.5k Followers · 60 Following

read more
Joined 10 June 2018


read more
Joined 10 June 2018

खिल गए

हक़ मांगते किसानों को
शाहों के जीप कुचल गए
पदक वाली बेटियों को
वहशी दरिंदे निगल गए

जो डर गए झुक गए
संघर्ष से निकल गए
गुनाह उनके धुल गए
हुक़ूमत से जो मिल गए

जो तने रहे खड़े रहे
डरे नहीं अड़े रहे
वो भारत की माटी के पूत
सूरज की भांति खिल गए

टूटे नहीं झुके नहीं
चाहे क़ैद में पड़े रहे
देख माँ भारती के सपूत
तानाशाहों के दिल दहल गए

-



हक़ीक़त

कटु सत्य जो जो कहे, पीछे पड़े हैं लोग
देश की हक़ीक़त मगर झुठलाएंगे कैसे?

हुकूमत की ग़लती से इत्तेफ़ाक़ न रखते
वर्ना आईने को सूरत दिखलाएँगे कैसे?

मग़रूर हुक्मरां कितने आये चले गए
वक़्त के दस्तूर को बदल पाएंगे कैसे?

लेनिन हिटलर माओ स्तालिन को करो याद
तानाशाहों की गिनती में वो न आएंगे कैसे?

हमको सता सकते हैं, मिटा सकते हैं ज़ालिम
रग रग में हिंदुस्तान है, उसे मिटा पाएंगे कैसे?

-




कोई मन की बात करे कोई रात से संवाद
हक़ मांगे जब भी कोई बढ़ता वाद विवाद

-



वो भांपने लगा है देख के
कांप उठता है सोच के बेताज ज़िंदगी का हश्र

-




सन्नाटा अच्छा लगता है किसीको, डराता है किसीको
जब बहुत डर जाता है कोई बहुत डराता है सभी को

-




दें जिन जिन को वोट
वो वो हमको लूटते
हम पर ही करते चोट

-



में
तेज मसाला होना चाहिए
उसे दिलवाली होनी चाहिए
तुम्हें दिलवाला होना चाहिए

-





वो यस सर यस मैम, रोज का अटेंडेंस
टीचर की छड़ी, होमवर्क का पनिशमेंट
पीरियड की घंटी, लंच टाइम का शोर
अनहाइजिनिक चाट समोसा बर्फ गोला
सीधे नल से जल पीना, बेफिक्री से जीना
लास्ट पीरियड के लास्ट मोमेंट की बेचैनी
टनटन टनटन छुट्टी की घंटी...
यहीं तो हैं स्कूल की यादें... कहानी...

-



वादा करो कभी गे
बिछड़ोगे तो मिलने का वादा करोगे

-



जब किसी से गे
तुम रह रह के हमें याद किया करोगे
मैं रहूँ न रहूँ मेरा प्यार हमेशा रहेगा
तुम भी तड़पोगे फ़रियाद किया करोगे

-


Fetching PravasiOfficial AmitabhJha Quotes