Aref  
2.0k Followers · 534 Following

☺️
Joined 11 September 2017


☺️
Joined 11 September 2017
11 MAR 2023 AT 5:41

Itni si baat tum kyu nhi samajhte ho
ye ishq hai ishq jo tum mujhse karte ho.
Iss Zamaane mein maujud hai aur kitne majau
Par woh ek baat tum kyu mujhse karte ho.

Ye ishq hai ishq, jo tum mujhse karte ho.

-


11 MAR 2023 AT 5:35

बात तुम से इतनी सी कहनी है,
तुम आये तो खुशी या कोई खुशफहमी है।

-


20 JAN 2022 AT 23:42

मरते हैं आज भी हम तुम पे
जी-जी कर बस थोड़ा- थोड़ा।
कह दो ना यूंही कुछ हम से
हँस- हँस कर बस थोड़ा-थोड़ा।
ये दिल है रूका, रुक जाओ तुम भी
रूक-रूक कर बस थोड़ा-थोड़ा।

-


20 JAN 2022 AT 23:07

ये हक़ है तेरा कि तू हक़ मुझ पर जताएं,
हो कोई ग़म-ओ-गीला तो आ कर मुझको बताएं

-


5 JAN 2022 AT 21:25

हमीं देखें या अब कोई मंज़र
देखे तुम्हीं हो मेरी नज़र.
धड़कता है क्यों इतनी दफा
करता है जो तेरी फिकर..

-


5 JAN 2022 AT 21:20

वो तस्वीर अब धुंधली पड़ गई है
जिसे देखे मानो जमाना हुआ।
कौन याद रखता है ताउम्र तुमको
गरजे न ज़ख्म दिया फ़साना हुआ?

-


6 OCT 2021 AT 22:30

बारिश!
उसके जाने के बाद भी होती है बारिश
धूल गये सारे ख्वाहिश
उसके जाने के बाद भी है एक ख्वाहिश
हम मिले फिर और हो बारिश।

-


27 SEP 2021 AT 20:04

दिख रहे हैं चाँद-सितारे
और नभ में कितने सारे है,
मैं भी चमका किया कल
टूट गया आज वो तारे हैं।

-


19 SEP 2021 AT 10:55


पल भर की खबर ही नहीं
क्यों करते हो तुम वायदे ज़माने-ज़माने की।

मेरी चाहतों में सदियाँ काफी नहीं
क्यों रखते हो तुम शर्त निभाने-निभाने की।

-


9 JUL 2021 AT 23:47

रोया इतना कि सारा शहर भींग गया
मेरे आँसूओं ने तेरा पता ढूंढ लिया।
कुछ इस कदर था इश्क़ तुमसे
कि दूरियां जो आते दरमियान हमारे
तो बेचैनियों से सारा पहर डूब गया।
रोया इतना कि सारा शहर भींग गया..

-


Fetching Aref Quotes