Abhishek gupta   (अभिषेक)
24 Followers · 2 Following

Joined 26 September 2017


Joined 26 September 2017
4 DEC 2019 AT 17:36

पैरों तले दबाई जाती है
क्यों औरते घरों के लिए ही सजाई जाती है।।
हर रोज किसी न किसी के नज़र का शिकार बनती है
फिर अपराध पे पर्दे डालने के लिए ज़िदा जलाई जाती है।।

-


3 DEC 2019 AT 11:19

एक अदना सा सवाल जेहन में आता है
की इतने जतन के बाद भी ख्वाब अधूरा क्यों रेह जाता है।।
खुद के ही वजूद पे सवाल उठाता हूँ
आईने में चेहरा मेरा धुंधला क्यों नज़र आता है।।

-


21 NOV 2019 AT 12:48

तख्त पे तस्वीर बन के उभर जाते है
कुछ फरिश्ते आते है और ज़िन्दगी सवार जाते है।।
बस पहला कदम बढ़ाने की देरी होती है
आगे के रास्ते फिर खुलते ही जाते है।।

-


11 NOV 2019 AT 18:13

आतंक फ़ैलाने वाले हैवान गलत है
हिन्दु मुस्लिम करने वाले शैतान गलत है।।
अपने ही अपनों के खून प्यासे हो रहे है
चेहरे से मासूम है उनके अंदर बैठा इंसान गलत है।।

-


16 OCT 2019 AT 20:10

जब वक़्त भी तुम्हारा साथ न दे तो क्या करे
जब अपने ही मन के पिंजरे में तुम कैद हो तो क्या करे।।।
चिता और चिंता के मतलब बस एक बिंदु से बदल जाते है
नशे के बाद भी रात करवटो में निकल जाए तो क्या करे।।

-


14 OCT 2019 AT 20:25

इस सफर का अंजाम क्या होगा
जो अन्दर से ही मर चूका हो वो अब ज़िंदा क्या होगा।।
हवा की रुख जिस और थी हम उसी ओर चल दिए
शजर के पत्ते झड़ चुके है शाखाओं पर लगे फल का क्या होगा।।

-


13 SEP 2019 AT 23:03

वक़्त का ये फसाना है
जो यहाँ आया है उससे जाना है।।
जितनी दूर चल साथ चल लिए बस वही जिंदगी है
चलते रेहना जरूरी है मंज़िल मिलना तो बस एक बहाना है।।

-


6 SEP 2019 AT 23:07

तमाशा वही चल रहा है
बस किरदार बदलते जा रहे है।।
खुद के वजूद से भी अब डर लगता है
परछाई भी पीछा छोड़ते जा रही है।।

-


27 AUG 2019 AT 12:51

जब झूठ ही सच का रास्ता कर रहा साफ़ हो
जब किसी के आने या जाने का तुम्हे ना हो रहा आभास हो।।
जब यार ही तुम्हे दे रहा अपने कम वक़्त का हिसाब हो
तब तुम इन आँखों के समंदर को समेटे अपने भीतर रखना।।

-


20 AUG 2019 AT 23:02

सोर इतना है फिर भी तुम्हे कुछ सुनाई क्यों नही देता
आसमाँ में अब सफ़ेद बादल दिखाए क्यों नही देता।।
डर के साये में जीने की आदत हो गयी हमे अब
मेरे हौसले जो कर दे बुलंद ऐसे कोई यार दिखाए क्यों नही देता।।

-


Fetching Abhishek gupta Quotes