Abhi   (आबशार ऐ शायरी)
99 Followers · 51 Following

Follow me on Instagram aabshaar_ae_shayari
Joined 24 May 2017


Follow me on Instagram aabshaar_ae_shayari
Joined 24 May 2017
19 SEP 2023 AT 17:27

हम वो हैं जो खुदा को भूल गए,
तुम मेरी जान किस गुमान में हो।

-


7 SEP 2023 AT 21:36

फितूर होता है हर उम्र में जुदा जुदा
खिलौना,माशूका,रुतबा और फिर खुदा

-


5 AUG 2023 AT 23:24

क्या पता कहीं वो शक्स
आ जाए वापस एक नया मोड़ ले के

कितना मासूम हैं तू
मेरी हर बात सच मानता है

-


3 AUG 2023 AT 20:26

बात करो रूठे यारों से सन्नाटों से डर जाते हैं
प्यार अकेला जी लेता है दोस्त अकेले मर जाते हैं

- Kumar Vishwas

-


31 JUL 2023 AT 11:52

कब तलक तेरे इश्क़ को रोऊं,
मेरे घर के भी सौ मसले हैं..

- साहिर लुधियानवी

-


25 JUL 2023 AT 21:13

कई बार जिंदगी की शुरुआत ही किसी अंत से होती है। वो अंत नया मोड़ लेके आता है। वो याद दिलाता है की हर एक प्रयास जो शुरुआत में बेमाना सा लगा था वो असल में आगे चलकर काम आने वाला था। हर एक तीर जो निशाने पे नही लगा वो असल में निशाने के पार ही जाना था जिस से की तुम इतने में संतुष्ट न हो। गिर के उठना, टूट के जुड़ना लेकिन खुद, पर्वतों को लांघ कर जीतना क्योंकि...


जिन पेड़ो ने पतझड़ देखे है
नए पत्तो की खुशी वही समझेंगे

-AP

-


15 JUN 2023 AT 20:27

धूप तो धूप ही है इसकी शिकायत कैसी
अब की बरसात मै कुछ पेड़ लगाना साहब।

- Nida Fazli

-


22 MAY 2023 AT 12:26

कोई रोम बचाएगा
कोई मदीना
कोई चाँदी बचाएगा, कोई सोना
मैं निपट अकेला
कैसे बचाऊँगा तुम्हारा प्रेमपत्र।

बद्री नारायण

-


8 JAN 2023 AT 13:53

हाँ! येे सवाल तो है क्यों हूं मैं मेरे जैसा,
मगर ये शुक्र भी है आप, आप जैसे है |

आमिर अजहर

-


27 NOV 2022 AT 21:40

क्या ग़लतफ़हमी में रह जाने का सदमा कुछ नही
वो मुझे समझा तो सकता था कि ऐसा कुछ नही

इश्क़ से बच कर भी बंदा कुछ नही होता मग़र
ये भी सच है इश्क़ में बंदे का बचता कुछ नही

शुक्र है कि उसने मुझसे कह दिया कि कुछ तो है
मैं उससे कहने ही वाला था कि अच्छा कुछ नही

Tehzeeb Hafi

-


Fetching Abhi Quotes